कांग्रेस ने द्रमुक के नेता ए. राजा की विवादित से शत प्रतिशत असहमति जताई
नई दिल्ली । कांग्रेस ने अपने सहयोगी द्रमुक के नेता ए. राजा की विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि वह इससे शत प्रतिशत असहमत है। पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि नेताओं को संयमित होकर बात करनी चाहिए। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद ए. राजा ने कहा है कि भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि यह एक उपमहाद्वीप है, जहां विभिन्न प्रथाएं और परंपराएं हैं।
राजा एक वीडियो में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वह कथित रूप से कहते हैं, “भारत एक राष्ट्र नहीं है। इस बात को अच्छे से समझ लें। भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा। एक राष्ट्र एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति को दर्शाता है और ऐसी विशेषताएं ही एक राष्ट्र का निर्माण करती हैं।”
सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनकी बात से शत प्रतिशत असहमत हूं। मैं ऐसे वक्तव्य की पूरी तरह निंदा करती हूं।
राजा के रामायण और भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणियां करने पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि राम सबके हैं, राम हम सबमें हैं। जिस राम को इमाम-ए-हिंद कहा गया है, वो संप्रदायों, धर्म और जाति से ऊपर हैं। राम जीवन जीने का आदर्श हैं, राम मर्यादा हैं, राम नैतिकता हैं, राम प्रेम हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला