कांग्रेस नहीं चाहती थी बने मंदिर-अरूण सिंह
जयपुर । प्रदेश भाजपा प्रभारी व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह उदयपुर पहुंचे. यहां उनका डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया इस दौरान मौके पर मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए अरुण सिंह ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद ही सही अब श्रीराम अयोध्या में विराजने जा रहे हैं. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के साथ ही पूरे देश-प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि देश राममय हो चुका है जगह-जगह स्वच्छता अभियान चल रहा है. सभी हर्षोल्लास के साथ 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दीपावली मनाएंगे हालांकि, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोर्ट में सवाल उठाते आई है. उनके वकील कोर्ट में सुनवाई के दौरान आगे की तारीख मांगा करते थे अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कभी भी इस बात के पक्ष में नहीं थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने. अगर वो चाहते तो पहले ही मंदिर बन गया होता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस मामले में जल्द फैसला हो सका और फैसले के तुरंत बाद पीएम ने भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी थी। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि देशवासी देख रहे हैं कि उनकी आंखों के सामने भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हो रहा है. ऐसे में सभी को वहां जाकर प्रभु के दर्शन करने चाहिए. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव तक क्या सीपी जोशी अध्यक्ष बने रहेंगे तो उन्होंने कहा कि सीपी जोशी ही अध्यक्ष है और आगे भी रहेंगे।
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत