सडक़ो की मरम्मत दी दीपावली से पहले पूरा करें-सौम्या
जयपुर । टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्थान स्टेट रोड्स डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में भारी बारिश के कारण खराब हुई सडक़ों की मरम्मत का कार्य दीपावली से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस काम में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे फील्ड में रहकर सडक़ों की मरम्मत कार्यों की निगरानी करें। कलेक्टर ने कहा कि क्षतिग्रस्त सडक़ों के कारण आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और इस स्थिति में आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखना अनिवार्य है। उन्होंने सडक़ों के पेचवर्क कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए और कहा कि मरम्मत के दौरान वही सामग्री उपयोग में ली जाए जो सडक़ के निर्माण के समय उपयोग में ली गई थी। यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा