सीएम योगी ने लापरवाह अधिकारियों की मांगी लिस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाह तहसीलदार से लेकर डीएम तक की रिपोर्ट मंगाने के बाद अब मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब की है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने तत्काल राजस्व वादों की समीक्षा की और उसमें पाया कि 18 मंडलों में राजस्व वादों के 4,619 मामले लंबित हैं।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए वादों के निस्तारण में लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। शीघ्र ही यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। इसके बाद लापरवाह मंडलायुक्तों पर कार्रवाई हो सकती है।
राजस्व के मामले में आगरा-अयोध्या फिसड्डी
मुख्य सचिव ने लापरवाह मंडलायुक्तों को फटकार भी लगाई, जबकि अच्छा काम करने वालों की प्रशंसा की। मुख्य सचिव ने बैठक में पाया कि अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, विंध्याचल और आगरा मंडल राजस्व वादों के निस्तारण में सबसे फिसड्डी हैं।
वहीं, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर और चित्रकूटधाम मंडल ने अच्छा काम किया है। सबसे ज्यादा 2,445 मामले अलीगढ़ मंडल में विचाराधीन हैं। पांच वर्ष से अधिक अवधि के लंबित वादों की संख्या 3,204 है। अयोध्या मंडल में विचाराधीन मामलों की संख्या 1,049 है, जबकि पांच वर्ष से अधिक अवधि के लंबित मामले 1,175 हैं।
बस्ती मंडल में 942 मामले विचाराधीन है, पांच वर्ष से ज्यादा के लंबित वादों की संख्या 792 है। वहीं, विंध्याचल मंडल में पांच वर्ष से अधिक अवधि के लंबित वाद 649 हैं। आगरा मंडल में 508 मामले विचाराधीन हैं। यहां पर भी सबसे ज्यादा पांच वर्ष से अधिक अवधि के 612 मामले लंबित हैं।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा