सीएम आज भीलवाड़ा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित
जयपुर । लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व राजनेताओं के संग बैठक लेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में भीलवाड़ा शहर में रोड शो में शिरकत करेंगी।
लोकसभा चुनाव के लिए द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, जहां भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर इस बार 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला यहां भाजपा प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल व कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी के बीच देखने को मिल रहा है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और मतदान की अपील कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा कल बुधवार को शाम 6 बजे तक प्रचार समाप्त हो जाएगा. इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि व संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के संग बैठक लेकर चुनाव की रणनीति में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल