'CM मान को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में किया जाए नामजद'
जालंधर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को मांग की है कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मुख्यमंत्री भगवंत मान और मूसेवाला की सिक्योरिटी कम करने की जानकारी सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को नामजद किया जाए।
चन्नी मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल ने ही स्वीकार कर लिया है कि सिद्धू मूसेवाला का मर्डर पंजाब सरकार के सुरक्षा घटाने के फैसले की वजह से हुआ है। चन्नी ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री का था और सिक्योरिटी कम करने के बाद इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के पीछे भी मुख्यमंत्री की टीम ही थी।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम करें जांच
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम सभी से पूछताछ करें और इस बात का खुलासा करें कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम के सदस्यों की इस साजिश में कितनी भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गलत फैसले के कारण पंजाब ने एक क्रांतिकारी सोच वाला युवा, बेहतरीन सिंगर खो दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का परिवार 2 साल से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है और इसमें अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल