CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती....
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी की घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली। सिदगोड़ा टाउन हॉल में रविवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार का दावा कर रही है, लेकिन पूरा दम लगाने के बाद 150 के पार भी नहीं जाएगी।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने 65 पार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन झामुमो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें महज 25 पर ही रोक दिया। टाउन हॉल झारखंडी स्वाभिमान के नारों से गूंज उठा और जनसैलाब ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने बूथ स्तरीय संवाद को संबोधित
चंपई सोरेन ने जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्वी व जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय संवाद को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुके बिद्युत बरण को भी लपेटे में लिया और सवाल करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्या रही? सिर्फ बोलते रहे-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को रुकवा दीजिए, नीलांचल एक्सप्रेस को रुकवा दीजिए।
चंपई सोरेन ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमजोर पहलुओं पर बात रखते हुए रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तीन मई को समीर मोहंती नामांकन करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता को एक ही बूथ का प्रभार दिया जाए।
23 मई तक बूथों पर अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अलग-अलग बूथ पर अलग-अलग कार्यकर्ता को बूथ प्रभारी बनाया जाए। 23 मई तक तीनों विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों पर अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया भी कि नगर कमेटी बूथ प्रभारी बनाने में भेदभाव न करें अन्यथा केंद्रीय कमेटी सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही विक्षुब्धों को संदेश दिया कि अपनी शिकायत दूर कर लीजिए।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला