सीएम आतिशी ने आनंद विहार हॉटस्पॉट का किया मुआयना
नई दिल्ली । दिल्ली में वायू प्रदूषण की वजह से लोग अब सांस लेने में भी परेशानी महसूस करने लगे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार इलाके में आज एक्यूआई 445 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ प्रदूषण के लिहाज से सबसे बड़े हॉटस्पॉट आनंद विहार इलाका का दौरा किया और प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा दिल्ली में प्रदूषण रोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। हमने 99 टीमें बनाई हैं, जो दिल्ली भर में धूल नियंत्रण उपायों को लागू करने में जुटी हैं। हमारी 325 से ज्यादा स्मॉग गन तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी और एमसीडी ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए अपने सभी संसाधन लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉटस्पाटॅ आनंद विहार, दिल्ली और यूपी की सीमा पर स्थित है। यह एक ऐसा हॉटस्पॉट है, जहां एक्यूआई सबसे ज्यादा है। इस इलाके की सभी सड़कों की मरम्मत की गई है। ताकि किसी भी तरह की धूल न उड़े। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है। सीएम आतिशी ने कहा कि हम यूपी सरकार से भी बात करेंगे। आनंद विहार में प्रदूषण का मुख्य कारण यूपी से आने वाली बसें हैं। कौशांबी बस अड्डा है। हरियाणा और यूपी अपने कचड़े को भी इसी इलाके में यमुना में छोड़ते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार यहां पर प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपायों पर काम कर रही है, लेकिन यूपी सरकार यहां इस दिशा में कुछ नहीं करती। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम यूपी सरकार से बात करेंगे कि वो भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाएं।
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन