छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम बड़ी कामयाबी
बिलासपुर: ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसान की तलाश में जुटी पुलिस की टीम ने एक हजार से ज्यादा गुम लोगों को खोजकर उनके घर पहुंचाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राज्य शासन की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत की है। इस अभियान में बिलासपुर पुलिस ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को उनके घर पहुंचाया है। अभियान में बिलासपुर ने सबसे ज्यादा लोगों को उनके घर पहुंचाकर अव्वल स्थान पर रही।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि राज्य शासन की ओर से पूरे प्रदेश में गुम इंसान की तलाश के लिए ऑपरेशन तलाश चलाया गया। एक महीने तक चले इस अभियान के तहत पुलिस की टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर चार हजार 472 लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। इसमें तीन हजार 207 महिलाएं और एक हजार 265 पुरुष शामिल रहे।
अभियान के तहत पुलिस की टीम मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश राजस्थान, झारखण्ड, दिल्ली, तमिलनाडू, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडूचेरी एवं असम पहुंची। इस कार्रवाई में बिलासपुर पुलिस की टीम ने एक हजार 56 लोगों को अलग-अलग राज्यों से खोज निकाला। यह आंकड़ा पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके अलावा दुर्ग पुलिस की टीम ने 807 महिला एवं पुरुषों को बरामद करने में सफलता अर्जित की गई है। वहीं महासमुंद औ रायपुर पुलिस की ओर से 267 एवं 217 गुमशुदा व्यक्तियों उनके घर तक पहुंचाया गया है।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?