इन चीजों के इस्तेमाल से बदलें चीले का स्वाद
आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी व्यस्त होती जा रही है, ऐसे में लोगों के पास सही से नाश्ता करने का समय नहीं होता। सुबह के वक्त हर किसी को इतनी जल्दबाजी होती है कि वो नाश्ते के ऐसे विकल्प तलाशने लगते हैं, जिसे बनाना काफी आसान हो।आसानी से बनने वाले नाश्तों में बेसन का चीला सबसे पहला विकल्प है। बेसन का चीला ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। इस चीले में लोग तमाम तरह की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाते हैं।
सूजी चीला
बेसन का चीला ज्यादा कुरकुरा नहीं होता है, ऐसे में आप इसमें सूजी डालकर इसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको बस बेसन में थोड़ी सी सूजी मिलानी होगी।
मूंगदाल का चीला
अगर बेसन के चीले से भी ज्यादा हेल्दी कुछ खाना चाहते हैं, तो मूंगदाल का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको बस मूंगदाल का पेस्ट बनाकर उससे चीला तैयार करना है। इसे आप हरी चटनी और सौंठ के साथ परोस सकती हैं।
आलू चीला
अगर आप कुछ स्वादिष्ट सा खाना और बनाना चाहती हैं, तो आलू का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको उबले हुए आलू को कद्दूकस करके इसका इस्तेमाल करना है।
पालक चीला
अगर आपको बेसन का चीला पसंद है, लेकिन आप इसका स्वाद बदलना चाहती हैं, तो इसमें पालक को एकदम महीन पीस कर डाल लें। इससे ये कुरकुरा भी बनेगा।
बाजरे के आटे का चीला
इस चीला को बनाने के लिए आपको सबसे पहले बाजरे का आटा चाहिए होगा। अब बेसन की जगह बाजरे के आटे का इस्तेमाल करके आप चीला तैयार कर सकती हैं।
ओट्स का चीला
चीले का हेल्दी विकल्प तलाश रही हैं, तो सबसे पहले ओट्स को पीस कर इसका पाउडर बना लें। अब आप इसका चीला बनाकर तैयार कर सकती हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके