26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को सुबह चार बजे से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे लोग परेड देखने के लिए समय पर कर्तव्य पथ पर पहुंच सकें। सभी लाइन पर सुबह चार से छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी।
सुबह छह बजे के बाद सामान्य होगा परिचालन
सुबह छह बजे के बाद सामान्य समय सारिणी के अनुसार मेट्रो का परिचालन होगा। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कूपन जारी किए जाएंगे।
इन लोगों के लिए निश्शुल्क होगी यात्रा
यात्री को मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित काउंटर पर ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट और सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त फोटो पहचान प्रस्तुत करना होगा। ई-निमंत्रण कार्ड एवं ई-टिकट धारकों के लिए कर्तव्य पथ तक की यात्रा निश्शुल्क होगी। जिसकी प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय की ओर से डीएमआरसी को की जाएगी।
बसों के रूट में बदलाव
बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं होगी।
चार बजे के बाद गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ-इंडिया गेट-आर, ए प्रिंसेस प्लेस-तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी। इस परेड के कारण इस मार्ग पर वाहनों का यातायात प्रातः चार बजे से परिवर्तित रहेगा और यातायात पुलिस के निर्देशों के अनुसार चलेगा।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?