सीबीएसई के परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव
हिसार।इस बार सीबीएसई की ओर से परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव किया गया है। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी को पारदर्शी पानी की बोतल और ज्योमेट्री बॉक्स अंदर ले जाने की अनुमति मिलेगी। स्कूल ड्रेस पहनना भी अनिवार्य होगा और एडमिट कार्ड भी साथ लेकर आएं।परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक एंट्री होगी। 10 बजे के बाद कोई एंट्री नहीं होगी। सुबह 10.30 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। सीबीएसई की ओर से परीक्षा को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं, ताकि पारदर्शिता लाई जा सके। जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 10वीं कक्षा के 8,208 व 12वीं कक्षा के 7,154 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।आर्मी पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, ओपीजेएमएस, ठाकुरदास भार्गव स्कूल, सेंट मेरिज स्कूल, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, विश्वास स्कूल, कृष्ण प्रणामी स्कूल बगला रोड आदि सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों की सिटिंग रहेगी। इन पर निगरानी के लिए दो-दो शिक्षक तैनात रहेंगे।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की