इंदौर में रिश्वत लेते जीएसटी अफसर को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) अफसर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अफसर प्लास्टिक एवं मशीनरी कारोबारी का जीएसटी/आईटीसी ब्लॉक कर रुपयों की मांग कर रहा था।
छापे के पहले सीबीआई ने अफसर की आवाज रिकॉर्ड करवाई और एफआईआर दर्ज कर ली। सीबीआई ( भोपाल) के मुताबिक साईं शक्तिनगर (राऊ) निवासी सीताराम चौधरी ने जीएसटी अधीक्षक केपी राजन के संबंध में लिखित शिकायत की थी।
चौधरी की पत्नी भारती की उशाई इंडस्ट्री के नाम से फर्म है। वह प्लास्टिक एवं मशीनरी संबंधित व्यवसाय करती हैं। कुछ दिनों पहले विभाग ने उनकी फर्म का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लॉक कर दिया गया था।
15 हजार रुपये की मांग की
सीताराम ने इस संबंध में अधीक्षक केपी राजन से मुलाकात की तो उसने अनब्लॉक करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। केपी राजन द्वारा टैक्स और पैनल्टी लगाने का दबाव बनाया गया। सीताराम ने परिचितों के माध्यम से सीबीआई एसपी शुभेंद्र कट्टा (आईआरएस) को शिकायत कर दी।
सादे कपड़ों में पहुंची टीम और अधिकारी को पकड़ लिया
सीबीआई अफसरों ने सीताराम और केपी राजन के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग करवा कर पीसी एक्ट 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। टीम सादे कपड़ों में जीएसटी ऑफिस पहुंची और केपी राजन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने उसके केबिन और घर की भी तलाशी ली।
कोट की जेब में रिश्वत रखते ही पहुंची सीबीआई
सीताराम चौधरी ने कुछ दिनों पूर्व एक अन्य व्यापारी से माल खरीदा था। उसने जीएसटी नहीं भरने पर उशाई इंडस्ट्री पर कार्रवाई कर दी। केपी राजन द्वारा रिश्वत मांगने पर सीताराम ने वरिष्ठ अफसरों से संपर्क कर खाते अनब्लॉक करवा लिए, लेकिन केपी राजन रुपये मांगता रहा।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट