कार और बाइक आमने-सामने भिडीं, तीन घायल
हाथरस । आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव समामई के निकट पेट्रोल पंप के सामने एक इको कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी सौगब आजम, उनके भाई रवि तथा बहनोई दिलशाद पुत्र बली मोहम्मद बाइक पर सवार होकर सादाबाद क्षेत्र के बहरदोई गांव अपनी एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते है कि जैसे ही उनकी बाइक गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी हाथरस की ओर से तेज गति से आ रही एक कार के चालक ने अचानक वाहन को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। इससे कार और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड जुट गई, उधर सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कार चालक कार सहित मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सौगब आजम और दिलशाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि कार चलक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बड़ा सम्मान, 1 अगस्त को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, एंडी बर्नहैम बने नए प्रधानमंत्री; कीर स्टार्मर ने छोड़ा पद
ऑटो में सफर करने वालों के लिए चिंता की खबर, फरीदाबाद में हजारों वाहन बिना पहचान के
शिप इंजीनियर रोहन की मौत से गांव में शोक, ईरान हमले ने छीनी एक और भारतीय की जान
कैलारस शक्कर कारखाने के मुद्दे पर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का विधानसभा परिसर में धरना
कोर्ट परिसर में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से मचा हड़कंप; 2 की मौत, कई घायल
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ा फैसला, ऋतुराज कप्तान और शम्स मुलानी को नई जिम्मेदारी
संवेदनशील मामले में लापरवाही? कोर्ट ने CID जांच के दिए निर्देश