रैगिंग के नाम पर सीनियर्स छात्रों की दबंगई
जयपुर । शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग न हो इसके लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। एंटी शैक्षिणिक संस्थानों में इस पर यूजीसी भी सख्त है। समय-समय पर यूजीसी रैगिंग रोकने के लिए गाइडलाइंस भी जारी करती रहती है। फिर भी शैक्षणिक संस्थानों से आए दिन रैगिंग की खबरें आती रहती हैं। अब ऐसा ही मामला राजस्थान के एक आईटीआई कॉलेज से आया है।
जयपुर में स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र के साथ क्लास रूम में रैगिंग के नाम पर गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज के सीनियर्स छात्र दबंगई कर रहे हैं। सीनियर्स ने पहले चाकू की नोक पर छात्र को मुर्गा बनाया। फिर उसके साथ मारपीट की। यह मामला 2 सितंबर का बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र से युवकों ने बहस की। फिर 12 सितंबर को मौका पाकर क्लास रूम में छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित छात्र ने दो युवकों के खिलाफ थाने में दी शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में छात्र सीनियर से हाथ जोड़कर विनती करता रहा। सीनियर नहीं माने और लगातार उसे पीटे जा रहा थे। इस पिटाई से छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसके चेहरे पर काले दाग पड़ गए हैं। उसके शरीर के अन्य हिस्सों व सिर में भी चोट आई है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट