भाई, तुम कब धमाका करना बंद करोगे?: सारा अली खान
मुंबई । अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म ‘नादानियां’ के एक गाने की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। उसमें लिखा, भाई, तुम कब धमाका करना बंद करोगे? इसके साथ ही उन्होंने इब्राहिम की स्टाइल और अंदाज की तारीफ करते हुए कहा, मेरे भाई का अलग स्वैग है। इससे पहले सारा ने मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और अपने छोटे भाई के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, मेरे प्यारे भाई, मैं वादा करती हूँ कि हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी प्रशंसक बनी रहूंगी। तुम हमेशा मेरे लिए एक स्टार थे और अब, भगवान की इच्छा से पूरी दुनिया तुम्हें चमकते, धमाका करते हुए देखेगी। फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है, यह तो बस शुरुआत है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया पर इब्राहिम के डेब्यू को लेकर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, वह दिन आ गया है! प्यार, दोस्ती और ढेर सारी नादानी से भरी कहानी के दरवाजे खुल गए हैं! इसे देखें, महसूस करें और इसके साथ झूमें। ‘नादानियां’ देखें, अभी, केवल नेटफ्लिक्स पर। फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है और इसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘नादानियां’ की कहानी पिया (खुशी कपूर) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों से झूठ बोलती है कि उसका एक बॉयफ्रेंड है, लेकिन असल में वह फेक होता है।
फिल्म में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी कमजोर लगी, तो कुछ ने कहा कि इब्राहिम ने अपने डेब्यू के हिसाब से शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में कितनी मजबूती मिलती है। बता दें कि सारा अली खान अपने भाई के फिल्मी कॅरियर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इब्राहिम इस रोमांटिक एंटरटेनर के साथ बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं, और उनकी बहन सारा लगातार उनका हौसला बढ़ा रही हैं।
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राजस्थान में अनोखा विवाह, तमन्ना ने चुना श्रीकृष्ण को दूल्हा
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात CM से मांगा समय, बढ़ी सियासी हलचल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, निर्वाचन आयुक्त को नोटिस
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत