सड़क हादसे में दुल्हन की मौत
सीकर । राजस्थान के सीकर जिले में सड़क हादसे में हुई दुल्हन की मौत हो गयी। इससे राजस्थान और हरियाणा के दो गांवों नमें कोहराम मच गया। बुधवार को सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बारे में जिस किसी ने भी सुना उसकी नींद उड़ गई। यह हादसा दुल्हन के सुसराल पहुंचने से महज 15 किलोमीटर पहले हुआ। इस हादसे में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद सीकर के बाटड़ानाऊ गांव और हरियाणा के ताजिया खेड़ा गांव में मातम पसर गया। बुधवार को सुबह-सुबह सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटड़ानाऊ गांव के रघुवीर जाट के घर में खुशियों का आलम था। उनका बेटा नरेन्द्र दुल्हन लेकर आ रहा था। घर में महिलाएं थाली सजाकर दूल्हा और दुल्हन का स्वागत करने के लिए तैयार खड़ी थीं, लेकिन किसी को पता नहीं था कि उनको उम्रभर का दर्द मिलने वाला है। बारात जल्द पहुंचने की खबर मिल गई थी। दुल्हन के स्वागत की तैयारियां भी तेज हो गई थी, लेकिन अगले ही पल जो समाचार मिला उससे वहां चीत्कारें उठने लगीं।
बाटड़ानाऊ गांव से महज 15 किलोमीटर पहले दूल्हे नरेन्द्र और उसकी नई नवेली दुल्हन खुशबू उर्फ रेखा की कार डंपर की चपेट में आ गई। इससे दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर जब दुल्हन के गांव ताजिया खेड़ा में भी पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। कुछ घंटों पहले ही जिस बेटी को दुल्हन बनाकर बड़ नाजों से उसके ससुराल विदा किया था सुबह ही उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की