पंजाब में खूनी रविवार: तरनतारन में किसान नेता की गोलियां मारकर हत्या
पंजाब। तरनतारन के गांव गंडीविंड में रविवार सुबह किसान संगठन से जुड़े 60 वर्षीय आत्मा सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वे खेत से घर चाय लेने आए थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
रास्ता पूछने के बहाने बुलाकर मारी गोली
मृतक आत्मा सिंह किसान संघर्ष कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके घर पहुंचे और उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही वे बाहर आए, आरोपियों ने उन पर दो गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल आत्मा सिंह को उनके छोटे बेटे शमशेर सिंह ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज से कातिलों की तलाश
सूचना मिलते ही एसपी (आई) रिपुतपन सिंह और थाना चोहला साहिब की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि बेटे के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक का बड़ा बेटा इंग्लैंड में रहता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।