दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का बड़ा दांव
दक्षिणी दिल्ली सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा और कांग्रेस-आप ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। दोनों ही प्रत्याशी अलग अलग मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। भाजपा कथित दिल्ली आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी शतरंज की बिसात बिछा रही है तो आप दिल्ली में अतिक्रमण पर जगह-जगह चलाए गए बुलडोजर के मामले को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा मुद्दा दोनों प्रत्याशियों में से किसकी नैया पार लगाएगा। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने रामवीर सिंह बिधूड़ी और आप-कांग्रेस गठबंधन ने सहीराम पहलवान को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी क्षेत्र की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आप नेताओं की संलिप्तता की कहानी बता रहे हैं। भाजपा ने जेल में बंद आप नेताओं को चुनावी हथियार बना लिया है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में है। इसके अलावा आप नेता सतेंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अभी अंतरिम जमानत पर हैं। भाजपा इन मामले को भ्रष्टाचार से जोड़कर चुनाव में भुनाने की पूरा प्रयास कर रही है। इसके अलावा रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का भी सहारा ले रहें हैं। वह अधिकतर सभाओं में योजनाओं और उनके लाभार्थियों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं, सहीराम पहलवान बुलडोजर को बहाना बनाकर मतदाताओं को साधने का काम कर रहे हैं। वह दक्षिणी दिल्ली सहित अन्य जगहों पर अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा पर दिल्ली में लोगों के घरों और दुकानें तोड़ने आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में आप उन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है, जिनके खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल