बीजेपी ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस
नई दिल्ली। बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। बीजेपी नेता ने कहा कि आतिशी को डिफामेशन नोटिस भेज दिया गया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सूबे की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। बीते दिन ही आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी की तरफ से उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था। अब इस मामले पर बीजेपी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी पर सबूत देने को कहा है। उनका कहना है कि आतिशी ने जो आरोप बीजेपी पर लगाए हैं वो उसका सबूत दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है। इस बार उन्हें जवाब देना होगा वो भाग नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि आतिशी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। वहीं बीजेपी के लीगल नोटिस पर आतिशी ने कहा है कि बीजेपी का मकसद तो यही है कि किसी न किसी आरोप में आम आदमी पार्टी के नेताओं को फंसा कर जेल भेज दिया जाए। आप नेता ने कहा कि इसका जवाब बीजेपी ने दे ही दिया है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी ऐसे ही ईडी सीबीआई और डिफेमेशन के पीछे छिपकर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने तो कहा है कि जिसने मुझे ऑर्पोच किया वो मेरा ही करीबी है। मंगलवार को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके करीबियों के द्वारा बीजेपी की तरफ से उन्हें अप्रोच किया गया है और उनसे कहा गया है कि या तो बीजेपी में शामिल हो जाओ या फिर 1 महीने के अंदर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके घर पर रेड करेगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंत्री ने आरोप लगाया था कि बीजेपी का मकसद आने वाले दिनों में उन्हें आम नेता सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार कराने का है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल