भाजपा एससी मोर्चा एससी मतदाताओं को भाजपा से जोडेगा
जयपुर । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा लोकसभा चुनाव में एस.सी. मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम व अभियानों के क्रियान्वन के लिए सभी 200 विधानसभाओं के संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई। 09 अप्रैल नवरात्रा स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 अप्रैल ज्योतिबा फूले जयन्ती पर घर-घर विशेष सम्पर्क अभियान तथा 14 अप्रैल डा. अम्बेडकर जयन्ती पर प्रत्येक मण्डल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन करने के पश्चात घर-घर सम्पर्क विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा।
प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव हेतु प्रथम चरण में दिनांक 07 अप्रैल व द्वितीय चरण में दिनांक 15 से 17 अप्रैल तक हर घर सम्पर्क अभियान तथा अनुसूचित जाति बाहुल्य सभी विधानसभाओं में दिनांक 13 अप्रैल तक अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव हेतु प्रथम चरण में दिनांक 11 से 15 अप्रैल व द्वितीय चरण में दिनांक 22 से 24 अप्रैल तक हर घर सम्पर्क अभियान व अनुसूचित जाति बाहुल्य सभी विधानसभाओं में दिनांक 22 अप्रैल तक अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। हर घर सम्पर्क अभियान के जरिये अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा की सभी अनुसूचित जाति बस्तियों में घर-घर सम्पर्क करके मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा लाभार्थियों से सम्पर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे व राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे।
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद