'बाबा कहते हैं...': अतिक्रमण के बाद अब थाने में धमकी, BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का नया कारनामा
जयपुर : जयपुर के हवामहल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य का फिर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में बालमुकुंद आचार्य पुलिस थाने के अंदर थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, सामने बैठे थानेदारों की भी क्लास लगा रहे है. साथ ही उसी कुर्सी पर बैठे-बैठे नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर भी हड़का रहे हैं. थानेदार की कुर्सी पर विधायक बालमुकुंद आचार्य को देख एकबारगी तो बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी हैरान रहे गए और वो भी बोल उठे की शिकायत आपको करें या सामने बैठे थानेदार को, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि कानून बनाने वाले अब कानून चलाने का शौक पाल बैठे हैं, जिसे जनता ने नीति निर्माण के लिए चुना, वो आज सत्ता के नशे में संविधान व कानून की गरिमा व मर्यादा भूल बैठे. हवामहल की जनता हैरान है कि ये माननीय विधायक हैं या थानेदार.
दरअसल, यह वीडियो रामगंज पुलिस थाने का है, जहां 13 जुलाई को श्रावण माह में जयपुर शहर से निकलने वाली कावड़ यात्राओं में कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में विधायक ने बैठक ली, जिसमें बालमुकुंद आचार्य खुद थानेदार की कुर्सी पर बैठ गए और उनके सामने पुलिस थाना रामगंज, गलता गेट और माणक चौक के थानाधिकारी बैठ गए. इस दौरान कावड़ मार्ग में यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए विधायक ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बैठक थी.
माथा फोड़ देंगे ध्यान रखना- बालमुकुंद
थानेदार की कुर्सी पर बैठे विधायक ने मोबाइल पर किसी अधिकारी को हड़काते हुए यह तक बोल दिया की “माथा फोड़ देंगे ध्यान रखना, महाराज कहते है मुझे”. यही नहीं थानेदारों को भी सख्त लहजे में कहते नजर आए कि घटनाओं पर कार्रवाई होती नहीं है और हर 6 महीने पर शांति के लिए बैठ जाते है. यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि यूपी में कैसा डर है, वो खाकी का डर लगना चाहिए, लेकिन यह बात उन्होंने खुद सत्ता का रौब झाड़ते हुए थानेदार की कुर्सी पर बैठे-बैठे बोली.
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों