बीजेपी विधायक बाल मुकुंद आचार्य बोले- लाउड स्पीकर से सिरदर्द हो रहा
जयपुर. जयपुर के हवा महल से बीजेपी विधायक बाल मुकंदाचार्य के एक बयान से फिर बवाल है. बाल मुकंदाचार्य ने अब अजान के लिए लाउड स्पीकर की आवाज पर सवाल उठा दिया. मुंकदाचार्य ने आरोप लगाया कि सिर्फ मस्जिद ही नहीं घरों पर भी लाउड स्पीकर लगाकर तेज आवाज में अजान की जाती है. इस शोर से लोग परेशान है. पहले वकीलों के एक कार्यक्रम में वकीलों से बोले की इस समस्या से निजात दिलाओ और मेरी ओर से अर्जी लगाओ. फिर जयपुर में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे और पुलिस से लाउड स्पीकरों की आवाज कम कराने के लिए कहा.
इधर, कांग्रेस ने बाल मुकंदाचार्य को नमूना करार दिया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कि जिस तरह के नफरती बयान बाल मुकंदाचार्य दे रहे हैं उससे परेशान कोई उन पर हमला कर सकता है. सरकार सुरक्षा बढ़ा दे.
भजनलाल सरकार बाल मुकंदाचार्य के पक्ष में उतर आई है. कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सभी धर्म के लोग धार्मिक परंपराएं कानून में रहकर पालन करें. इससे किसी की नींद या जीवन में दखल नहीं होना चाहिए. सरकार सख्त कदम उठाएगी.
अब सवाल ये कि क्या भजनलाल सरकार मस्जिदों पर लाउड स्पीकर की आवाज कम करवाने या बंद करवाने की तैयारी कर रही है. जयपुर समेत कई शहरों में मुस्लिम मुहल्ले और हिंदू मुहल्ले पास-पास हैं. दोनों की आबादी एक साथ है. ऐसे में सरकार कोई भी फैसला करती है तो बवाल की आशंका बनी रहेगी.
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक