बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर बोला हमला
नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार की जीत उनके 10 वर्षों तक बिना विश्राम किए लगातार बिना किसी भेदभाव के देशवासियों की सेवा, उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं व उपलब्धियां, विकसित भारत के संकल्प की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति इन चारों के विकास के लिए केंद्र सरकार निष्ठा के साथ काम करेगी। दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कई काम किए हैं। हजारों करोड़ का निवेश किया है। केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए कोई काम नहीं किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आधारभूत सुविधाओं के नाम पर दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया है। झुग्गी में रहने वालों को अच्छा घर मिले, उनके पुनर्वास के लिए दिल्ली सरकार के पास कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार दिल्ली के विकास व उज्ज्वल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत प्राप्त करनी होगी। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली का विकास संभव हो सकेगा। यहां के लोगों को नया अवसर मिल सकेगा।
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए