राजस्थान में BJP नेता गिरफ्तार, छोटे भाई की हत्या का आरोप
छोटे भाई की हत्या करने वाले भाजपा नेता मुकेश भींचर को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक श्रवण भींचर के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
परिवादी सुरेंद्र कुमार (34) दत्तक पुत्र रामचंद्र जाट ने बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार ज्यादातर सीकर में रहता है। वह 23 नवंबर को सीकर से गांव तारपुरा आया था। दोपहर के समय करीब 1.30 बजे मुकेश कुमार उसकी एक साल की बेटी पलक को अपने घर से मेरे घर पर सौंपने आया था। आधा घंटे बाद उसके भाई मुकेश कुमार के घर की तरफ हो-हल्ला की आवाज आई। वह भाई के घर गया तो वहां पर एक कमरे में मेरा भाई श्रवण उर्फ हवलदार फर्श पर पड़ा हुआ था।
आरोपी मुकेश भींचर ने पूछताछ में कबूला है कि वह चार दिन से भाई श्रवण को मारने की योजना बना रहा था। 23 नवंबर को भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गुस्से में धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका छोटा भाई श्रवण उर्फ हवलदार अत्यधिक शराब पीकर घर में मां को अन्य भाइयों को परेशान करता था। गुस्सा आने पर वह घर में तोड़फोड़ भी कर देता था। आरोपी पिपराली रोड पर किराए पर हॉस्टल चलाता था, श्रवण वहां भी आकर कई बार आकर बदमाशी करता था, जिससे उसे हॉस्टल बंद करना पड़ा। ऐसे में उसे हर माह डेढ़ लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आरोपी श्रवण की जमीन हड़पना चाहता था, इसलिए उसने यह हत्या की।
पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को भी पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। दादिया थाना पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति अमरसिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिलने पर दबोच लिया। आरोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी है जो कई वर्षों से पत्नी से मारपीट करता आ रहा है।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण