उपचुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशी का किया एलान....
राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के तहत आने वाले बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सुभाष तंबोलिया को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट 19 फरवरी को तत्कालीन कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इस्तीफा देने से खाली हुई थी।
बता दें कि मालवीय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। मालवीय के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है। इसके बाद अब बागीदौरा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं, मालवीय बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी हैं।
बता दें कि सुभाष तंबोलिया कांग्रेस पृष्ठभूमि से आते हैं और कुछ समय पूर्व उन्होंने महेंद्र जीत सिंह मालवीय का समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में उनकी मां प्रधान के पद पर काबिज हैं। सुभाष तंबोलिया भाजपा प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीय के समर्थक माने जाते रहे हैं। विधानसभा चुनावों से यहां से भारतीय जनता पार्टी की ओर से कृष्णा कटारा ने प्रत्याशी बनाया था।
मालूम हो कि बांसवाड़ा में स्थित बागीदौरा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से महेंद्र जीत सिंह मालवीय लंबे समय से विधायक बनते आए हैं। बागीदौरा को लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्र जीत का गढ़ माना जा रहा है।हालांकि, अभी तक मालवीय कांग्रेस में थे, अब वो भाजपा में हैं। ऐसे में उपचुनाव में वो भाजपा उम्मीदवार के लिए बड़ी मदद कर सकते हैं।
26 अप्रैल को होगी वोटिंग
मालूम हो कि बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बाप ने यहां से गत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। जय कृष्णा पटेल को विधानसभा चुनाव में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल