अरविंद केजरीवाल की तुलना कृष्ण से करने पर भड़की बीजेपी
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान कृष्ण से करने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की आलोचना की। पार्टी ने सुनीता केजरीवाल के उस दावे को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका जन्म 1968 में जन्माष्टमी के दिन हुआ था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, सुनीता केजरीवाल का दावा है कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 1968 में जन्माष्टमी के दिन हुआ था, जो कि गलत है। उस साल जन्माष्टमी 15 अगस्त को पड़ी थी, जबकि केजरीवाल की जन्मतिथि 16 अगस्त को है। पूनावाला ने सुनीता केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री की तुलना भगवान कृष्ण से करने की भी निंदा की। पूनावाला ने सवाल किया शराब घोटाले में शामिल किसी व्यक्ति की तुलना भगवान कृष्ण से कैसे की जा सकती है? हाल ही में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आप की हार और अदालत में सीएम केजरीवाल की दलीलों को खारिज किए जाने का हवाला देते हुए पूनावाला ने कहा कि यह पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक का असली चेहरा दर्शाता है। पूनावाला ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से सुनीता केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब देने को कहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई