छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट
सीजी बोर्ड यानि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 घोषित कर सकता है। जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त हुई। जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च हुई। बोर्ड परीक्षा अन्य सालों की तुलना में इस बार जल्द ही समाप्त हो गया। बोर्ड परीक्षा जल्द खत्म होने के साथ ही इस बार मार्च में मूल्याकंन भी शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
होली के पहले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त
10वीं में इस बार तीन लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह 12वीं में दो लाख 55 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरी ओर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रिजल्ट के अनुसार वे कालेज का चयन या अन्य तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला