दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर बड़ी खबर
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में बिजली पर सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया गया। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली देना अरविंद केजरीवाल सरकार का ऐसा वादा है जिसे हम लगातार नौ साल से पूरा कर रहे हैं। इस फैसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूँ। आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है। सीएम ने कहा, बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था - अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूँ कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है। बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं। क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 22 लाख परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो आता है। हमारी हर पॉलिसी को विरोधी रोकने की कोशिश करते हैं। पिछले साल सब्सिडी रोकने की काफ़ी कोशिशें हुई थीं। इस साल भी इन लोगों ने हर संभव प्रयास किया कि 2024 में बिजली सब्सिडी रुक जाए। उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर धमकाया। लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली वाले सेकिया वादा पूरा करते हैं। आतिशी ने कहा आज कैबिनेट ने फ़ैसला लिया है कि 2024 में भी बिजली फ्री रहेगी। 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा। किसानों और वकीलों के लिए जो योजना है वो भी जारी रहेगी। 31 मार्च 2025 तक के लिए यह लाभ मिलता रहेगा। सरकार इसके लिए क़रीब साढ़े तीन हज़ार करोड़ का खर्च वहन करती है। लेकिन सब्सिडी एक्चुअल कंजम्प्शन पर दी जाती है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई