रांची में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, उपभोक्ताओं को मिला झटका
रांची: शहर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आम आदमी परेशान है। इस परेशानी को निपटाने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे सारे प्रयास विफल साबित हो रहे है।
उपभोक्ता अपनी परेशानी लेकर इधर-उधर दौड़ लगा रहा है। यह हाल शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ है। वहीं मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड में दो कमरे के घर में रहने वाले राजीव रंजन सिंह के घर में अचानक एक महीने में ही 81 हजार रुपये का बिजली बिल पहुंच गया।
जिससे पूरा परिवार सदमा में है। इसे लेकर राजीव रंजन बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट चुके है। इसके बाद भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्हें बताया गया है कि उनका बकाया बैलेंस 81 हजार रुपये बता रहा है, जबकि राजीव रंजन ने बताया कि वे पुराने बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करते आए है।
इसका उनके पास प्रमाण है। अब अधिक बिजली बिल आने से पूरा परिवार इस भारी-भरकम बिजली बिल को लेकर चिंतित है, आखिर वे कैसे इस बिजली बिल का भुगतान करेंगे यह सोच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अगर बिजली जलाई होती तो इसका भुगतान किया जा सकता था, लेकिन बिना बिजली जलाए हुए, बिजली बिल का कैसे भुगतान करें।
वहीं सिल्ली निवासी बिरसिंह महतो के बेटे राहुल महतो ने बताया कि उनके घर में पिछले दो वर्षों से बिजली बिल नहीं पहुंचा था, उन्हें लगा कि वे 200 यूनिट बिजली का लाभ मिल रहा है। लेकिन अब अचानक दो वर्षों के बाद 26,774 रुपये का बिजली बिल आने से पूरा परिवार सदमा में है।
वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर है, इस बिजली बिल का वे कैसे भुगतान करेंगे, इसे लेकर वे काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि मीटर पिताजी के नाम से है।
उपभोक्ता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अधिक बिजली बिल आने के बाद घर में हर कोई परेशान है। इसके सुधार के लिए दो सप्ताह से बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। कोई सुनने वाला नहीं है।
वहीं, एक अन्य उपभोक्ता सिल्ली निवासी राहुल महतो ने कहा कि दो कमरे का घर है। दो पंखा, दो बल्ब और मोबाइल चार्ज होता है। हमें लगा कि सरकार की ओर से 200 यूनिट का लाभ मिल रहा है, लेकिन अचानक दो वर्षों बाद 26 हजार रुपये का बिल पहुंच गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर जेबीवीएनएल रांची जोन के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने कहा कि अधिक बिजली बिल आने पर नजदीकी कार्यपालक अभियंता से सीधा संपर्क करें।
अगर समाधान नहीं होता है तो वे सर्किल ऑफिस में आकर मिलें। साथ ही बिजली विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार