दिल्ली सरकार में बड़ा बदलाव: मंत्रियों के सचिव बदले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार ने सेवा विभाग के आदेश 80 के तहत DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की घोषणा की है. विभिन्न मंत्रियों के लिए सचिव नियुक्त किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) ने 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें सभी 6 मंत्रियों के लिए सचिवों की नियुक्ति शामिल है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं. इसमें दानिक्स अधिकारी राजीव शुक्ला को मंत्री प्रवेश वर्मा का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
उपराज्पाल के इस आदेश के तहत डायरेक्टर, डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) को गृह मंत्री आशीष सूद का सेक्रेटरी बनाया गया है. डायरेक्टर, एनडीएमसी (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) को मनजिंदर सिंह सिरसा का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. यह तबादला दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए प्रशासनिक सहायता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है. यह कदम दिल्ली प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है.
ट्रासफर एवं नई पोस्टिंग का विवरण:
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नया पद (मंत्री का सचिव) |
|---|---|---|
| राजीव शुक्ला | स्पेशल सेक्रेटरी, लैंड एंड बिल्डिंग | प्रवेश साहिब सिंह |
| अनूप ठाकुर | डायरेक्टर, DDA | आशीष सूद |
| वड़ोदरा करणजीत पी. | ज्वाइंट कमिश्नर, ट्रेड एंड टैक्स | रविंदर सिंह (इंद्रजी) |
| वैभव ऋखारी | ADM (नॉर्थ ईस्ट), रेवेन्यू डिपार्टमेंट | करण सिंह सिरसा |
| मोहित मिश्रा | डायरेक्टर, NDMC | करण सिंह सिरसा |
| विनय कुमार जिंदल | ADM (वेस्ट), रेवेन्यू डिपार्टमेंट | कपिल मिश्रा |
यह आदेश दिल्ली सरकार के मंत्रियों के सचिवों की नई नियुक्तियों से जुड़ा है, जिससे उनके मंत्रालयों के प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके.
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग