बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन....
धनबाद। धनबाद में एसओजी की टीम ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात पूर्वी टुंडी और टुंडी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आठ हाइवा और दो जेसीबी जब्त किया है। इस दौरान 14 लोग भी पकड़े गए।
पूर्वी टुंडी के गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क पर हलकट्टा गांव के पास एसओजी की टीम ने नाटकीय अंदाज में सात बालू लदे हाइवा जब्त किया। इस दौरान 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें अधिकतर हाइवा के चालक एवं उपचालक शामिल है। पकड़े गए सभी लोगों को पूर्वी टुण्डी थाने में रखा गया है।
थाना प्रभारी ने मामले में क्या कुछ कहा
पूर्वी टुण्डी थाना प्रभारी मदन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मची है। कार्रवाई इतनी गोपनीय के साथ की गई कि पूर्वी टुण्डी पुलिस को कार्रवाई होने के बाद सूचना दी गई और पकड़े गए हाइवा को सौंप दिया गया।
इस कार्रवाई की सूचना के बाद क्षेत्र के छोटे बालू कारोबार में लगे ट्रैक्टर आदि भी सड़क पर अहले सुबह नजर नहीं आ रहे थे। दूसरी ओर टीम ने टुंडी प्रखंड क्षेत्र के सर्रा बालू घाट में छापेमारी करते हुए दो जेसीबी एक हाइवा एवं तीन लोगों को पकड़ा है।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला