भरतपुर में बड़ा हादसा: पाइपलाइन बिछाते वक्त मिट्टी ढहने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
राजस्थान के भरतपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढह गई. इसमें एक दर्जन महिला और पुरुष मजदूर दब गए. ये हादसा जिले के घनौली मोड़ थाना क्षेत्र के नगला जंगी गांव के पास हुआ. यहां मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत की बात भी सामने आ रही है. मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल बताई जा रही है.
जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक छह महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, नगला जंगी गांव में चंबल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. सुदाई की जा रही थी कि अचानक मिट्टी ढह गई. खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से कई मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए. ये हादसा आज सुबह साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है.
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
नगला जंगी गांव में पाइप बिछाने के लिए लगभग 10 फीट की खुदाई की गई है. सभी लोग इसी गड्ढे में उतरे थे. इसी दौरान टनों मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई. बचाव दल के अधिकारी के ने बताया कि घायल मजदूरों को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं घनौली थाना अधिकारी ने बताया कि जंगी के नगला गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है. इसी दौरान ये हादसा हो गया.
अफरा-तफरी का माहौल बना
मिट्टी ढहने के बाद साइट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वो हाादसे वाली जगह पर पहुंचना शुरू हो गए. देखते ही देखते हादसे वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं हादसे में मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया है. सभी का रो रोकर बुरा हाल है.
हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर, टीम ने धाम तक पैदल निरीक्षण किया
बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
डीयू के दो कॉलेजों को बम धमकी, कैंपस खाली; पुलिस जांच में जुटी
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
जशपुर के पूर्व विधायक Jageshwar Ram Bhagat का निधन, CM साय ने जताया शोक
समर फैशन में छाया ये प्रिंट, मिनटों में बदलेगा आपका लुक
बालोद के Toman Kumar ने रचा इतिहास, बैंकॉक में जीता गोल्ड
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव