भूमि पेडनेकर ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा.....
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें अभिनेत्री प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आएंगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'भक्षक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। भूमि ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने जैसे ही लखनऊ में फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, उन्हें शाहरुख खान का फोन आया था।
भूमि पेडनेकर ने एक बातचीत में बताया, 'जिस दिन हमने फिल्म की शूटिंग पूरी की, मुझे याद है कि मैं डिनर कर रही थी और मैंने कहा कि ओह फिल्म बन गई। एक पार्टी होने वाली थी और हम लखनऊ में थे। तभी मुझे शाहरुख सर का फोन आया और आपको बता है वह कितने अच्छे इंसान हैं। उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए धन्यवाद देने के लिए फोन किया था और मैं ऐसे थी कि आप शाहरुख खान हैं।'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इस फिल्म का समर्थन करने के लिए रेड चिलीज को बधाई। उन्होंने तुरंत इस फिल्म का समर्थन किया। उन्होंने देखा कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे हमें अपने मंच पर पेश करना चाहिए। इस तरह की फिल्म लेने के लिए नेटफ्लिक्स को बधाई।' भक्षक शाहरुख खान और भूमि पेडनेकर का पहला सहयोग है।
बातचीत के दौरान भूमि से सवाल किया गया कि क्या वह किंग खान के साथ किसी फिल्म में अभिनय करने की उम्मीद करती हैं। इसका जवाब देते हुए भूमि पेडनेकर ने कहा, 'जब मैं बच्ची थी तब से यह मेरी सबसे बड़ी इच्छा है। तो मैं वास्तव में ये इच्छा रखती हूं।' उन्होंने कहा कि वह शाहरुख के साथ एक रोमांटिक फिल्म में अभिनय करना चाहती हैं।
भूमि पेडनेकर की फिल्म की बात करें, तो 'भक्षक' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसकी निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। भूमि के अलावा इसमें संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की