भोपाल लव ट्रायंगल मर्डर केस: लड़की के लिए दोस्त की हत्या
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसने शहर को दहला कर रख दिया है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 22 वर्षीय युवक शिवम कलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज हत्या लव ट्रायंगल और आपसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है।
लड़की को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक ही लड़की के दो प्रेमी थे, जिनमें से एक ने ईर्ष्या और गुस्से में आकर दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि लड़की से जुड़े विवाद को लेकर दोनों युवकों के बीच पहले से तनाव चल रहा था, जो आख़िरकार खून-खराबे में तब्दील हो गया।
चाकू से वार, मौके पर ही मौत
यह वारदात रात करीब 12 बजे की है। हमलावरों ने शिवम की जांघ पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे तेज़ खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। मामले में लव अफेयर, ईर्ष्या और आपसी रंजिश की कई परतें सामने आ रही हैं।
स्कूलों में 16 छुट्टियां होंगी कम, शिक्षकों को मिल सकते हैं 10 ईएल: उत्तराखंड में नई व्यवस्था
एमपी में बड़ा फैसला: बिना मैथ्स के भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई
क्या बदलेगा सियासी गणित? NDA की अहम बैठकों से तय होगा सीएम का नाम
दिल्ली CM अटैक केस: निचली अदालत के फैसले को चुनौती पर हाईकोर्ट का सख्त रुख
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने किए महाकाल के दर्शन
अपने ही हाथों उजड़ते सपने, मेरठ में दुकानों पर खुद चला रहे हथौड़ा
SIR का बड़ा एक्शन: 4.96 लाख फर्जी वोटर बाहर, मेरठ में 21.93 लाख मतदाता