दिल्ली में ब्यूटीशियन से लूटपाट, 10 घंटे में ही पकड़े बदमाश
नई दिल्ली। दिल्ली में फ्रीलांस ब्यूटीशियन महिला से हुई लूटपाट के मामले में थाना कोतवाली की टीम ने 10 घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान दरिया गंज के अरिजीत अरोड़ा और रवि मलिक के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी, लूटा हुआ बैग और लूटे गए पैसे का कुछ हिस्सा छह हजार रुपये नकद और दरवाजे की दो चाबियां बरामद की हैं।
उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतन सिंह और एसआइ विनोद नैन (चौकी इंचार्ज लाल किला) की देखरेख में गठित टीम कांस्टेबल भरत और अन्य ने शांति वन में मिलने वाले सभी मार्गों की फुटेज का विश्लेषण करते समय, एक संदिग्ध स्कूटी देखी और संदिग्धों को सड़क पर एक बैग फेंकते हुए देखा गया। सुरागों पर काम करते हुए और पीछे के रास्तों को स्कैन किया और सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं। सुबह लाल किले के पीछे दिल्ली चलो पार्क के सामने एक आटो में यात्रा कर रही एक महिला से बैग लूटने की घटना में अपनी भूमिका कबूली। पीड़िता पेशे से फ्रीलांस ब्यूटीशियन है। वह आटो में सवार होकर दरियागंज से अपने घर की ओर लौट रही थीं। वह रिंग रोड, लाल किले के पीछे, दिल्ली चलो पार्क के सामने पहुंचीं।
इसी दौरान ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति उनके आटो के पास आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की जिसमें 20 हजार रुपये एक चांदी की चेन और कुछ दस्तावेज थे। शिकायतकर्ता ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे व्यक्ति ने उनका पर्स जबरदस्ती छीन लिया, जिससे वह आटो से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में बोतलबंद पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका
MSME राहत पैकेज: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.5 लाख करोड़ तक कर्ज गारंटी की तैयारी
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला: गनमैन और ड्राइवर से मारपीट, मचा हड़कंप
93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल
भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मंजूरी: केंद्र का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी लाइन की दिक्कत
ईरान की चेतावनी: बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर निशाना साधने का संकेत
वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव: भारतीय मूल की रिनी संपत ने रचा इतिहास, बनीं पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार
बंगाल चुनाव को लेकर सख्त ECI: स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के निर्देश