वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान-मायावती
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को दिए अपने संदेश में कहा कि अपने वोट के अधिकार की रक्षा पूरे जी-जान से करनी है। सावधान रहें ताकि आपका वोट खरीदा और लूटा न जा सके। कोई वोट पड़ने से न रह जाए। धनबल, मंदिर-मस्जिद आदि के नाम पर आपके वोट का गलत इस्तेमाल न हो।
बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन दिया है। जिस पर खरा उतरने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकना होगा। साथ ही, सत्तारूढ़ दल द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन रोकना भी जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील भी की है कि कल मतदान के पहले चरण से ही ‘पहले मतदान-फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करें और देश में गरीबों, मेहनतकश और वंचितों की बहुजन हितैषी सरकार चुनें। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के तहत बिना किसी भेदभाव के एक वोट का मिला अधिकार ऐसी लोकतांत्रिक शक्ति है, जिसके जरिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके गरीबों, कमजोर व उपेक्षित लोग अपना उद्धार खुद कर सकते हैं इसलिए वोट जरूर डालें। यही सबसे बड़ा कर्तव्य और डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे