केवीके चतरा में विश्व मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चतरा। कृषि विज्ञान केंद्र चतरा में विश्व मृदा दिवस का आयोजन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 80 किसानों ने भाग लिया। संचालन डॉ. सुनीता कमल ने किया और उन्होंने विश्व मृदा दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान अक्सर अज्ञानतावश असंतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। उन्होंने चेताया कि अत्यधिक रासायनिक उपयोग से मिट्टी की भौतिक संरचना भी क्षतिग्रस्त होती है।वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सुधीर कुमार झा ने मृदा जाँच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और किसानों को अधिक से अधिक इसकी सुविधा लेनी चाहिए। तकनीकी सत्र में मृदा नमूना विश्लेषक अभिजीत घोष ने मिट्टी जांच की प्रक्रिया तथा नमूना संग्रहण के सही तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिषेक घोष एवं नवल किशोर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेन्द्र कुमार सिंह, शिवेन्द्र दुबे, लाल मनी ठाकुर, पतरसिया, के. के. मिश्रा और बसंत ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न