इस तवायफ का प्यार पाने के लिए तड़पता रहा था औरंगजेब
नई दिल्ली। मुगल बादशाह औरंगजेब का नाम इस समय सुर्खियों में है। इसी बीच आज हम आपको उनके अधूरे प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं। औरंगजेब ने अपनी जिंदगी में दो बार शिद्दत से मोहब्बत की, लेकिन औरंगजेब को इनमें से एक का भी प्यार नहीं मिला। पहली बार उन्हें हीराबाई जैनाबादी से प्यार हुआ था और दूसरी बार उनका दिल तवायफ राणा गुल पर आया था, जिसने औरंगजेब के प्यार को हर बार ठुकराया। इस समय मुगल बादशाह औरंगजेब चर्चा में है। उनकी मोहब्बत के किस्से भी जबरदस्त हैं। औरंगजेब ने दो बार टूटकर मोहब्बत की, लेकिन उनकी किस्मत में दोनों में से एक भी प्यार नहीं था। औरंगजेब का दिल दोनों बार तवायफों पर आया। पहली बार उन्हें अपनी जवानी में हीराबाई जैनाबादी से प्यार हुआ था, जिसके वह पहली नजर में ही दीवाने हो गए थे और दूसरी बार तवायफ राणा गुल से हुआ, जो शाहजहां के दरबार में महफिल सजाती थी। राणा गुल हिंदू थी, जो अपने धर्म को लेकर काफी कट्टर थी। वह संस्कृत की जानकार और प्रखर, तार्किक थी। जब वह शाहजहां के दरबार में महफिल सजाती तो लोग उनके दीवाने हो जाते थे। औरंगजेब को दूसरी बार इसी राणा गुल से प्यार हुआ था। औरंगजेब राणा गुल को अपनी रानी बनाना चाहते थे, लेकिन औरंगजेब के सबसे बड़े भाई दारा शिकोह भी राणा की मोहब्बत में गिरफ्तार थे। राणा गुल भी दारा शिकोह से प्यार करती थी। दोनों का प्यार वक्त के साथ बढ़ता चला गया। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने दारा शिकोह और राणा गुल को अलग करने के लिए हर जतन किया। उन्होंने दारा शिकोह को दिल्ली से बाहर भेजने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों अलग नहीं हुए। इसके बाद हारकर शाहजहां ने दारा शिकोह का राणा गुल से निकाह करा दिया। ऐसे में औरंगजेब का दिल टूट गया था। फिर कुछ ही दिन बाद औरंगजेब ने अपने ही बड़े भाई की हत्या करा दी।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग