सामना में मोदी और फडणवीस सरकार पर हमला
नागपुर । नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना ने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा गया है। सामना के लेख में कहा गया है भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा है। इसकारण वे छत्रपति शिवाजी के इतिहास को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सामना ने लिखा कि लोकसभा में भाजपा के ओडिशा से सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा था, हमारे शिवाजी मोदी हैं। मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी थे। अब भाजपा ने अपने नए शिवाजी को जन्म दिया है और इसके लिए मूल शिवाजी को खत्म करने की कोशिश हो रही है। फिर छत्रपति शिवाजी महाराज को खत्म करना है तब पहले औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करना होगा। मतलब इतिहास अपने आप नष्ट हो जाएगा।
सामना ने लिखा कि नागपुर का 300 साल पुराना इतिहास है और वहां कभी दंगे नहीं हुए, लेकिन अब शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया गया है। सामना ने पूछा है कि जब फडणवीस खुद गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं, तब फिर दंगाइयों को शहर में घुसने और आगजनी करने की परमिशन कैसे मिली? दरअसल फडणवीस सिर्फ भाषण देने में व्यस्त हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। अगर दंगाई बाहरी थे, तब गृह विभाग और सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थीं?
सामना के लेख में कहा गया हैं कि महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन कोई नहीं करेगा। यहां केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की ही जय-जयकार होगी। ‘छावा’ फिल्म के प्रदर्शन के बाद से संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठनों और भाजपा के नवहिंदुत्ववादी तत्वों ने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ राजनीतिक रौद्र रूप दिखाकर महाराष्ट्र का माहौल खराब कर दिया।
सामना के लेख में कहा गया कि मोदी-भागवत को खुद औरंगजेब की कब्र को खोदना चाहिए केंद्र में मोदी और महाराष्ट्र में फडणवीस हैं। दोनों भाजपा के ही है। इसलिए खुद मोदी, फडणवीस, मोहन भागवत, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार इन पांच लोगों को सरकारी आदेश के तहत औरंगजेब की कब्र को खोदना चाहिए।
सामना में लिखा गया कि औरंगजेब को फिर से जिंदा किया गया आज महाराष्ट्र बंटा हुआ है और धर्म के नाम पर धधक रहा है। कुरान की प्रति कहीं मिल जाए तब सम्मान से वापस करें, ऐसा छत्रपति शिवाजी महाराज का आदेश पत्र बताता है। लेकिन नागपुर में कुरान की आयतों को जलाने की घटना हुई। चार सौ साल पहले दफनाया गया औरंगजेब फिर से जिंदा किया गया है।
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान