आतिशी का पलटवार: गिरफ्तारी के बाद और मजबूत हुई AAP की लड़ाई
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने पिछले साल ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बेहद मुश्किल दौर बताया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी से आखिरी सांस तक लड़ने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है.
गोवा में मंगलवार एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि जब मार्च 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर ले गए थे, तो वह बहुत भारी मन के साथ घर वापस लेटी. लेकिन इस घटना ने पार्टी को और मजबूत बनाया और पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ने का संकल्प लिया.
गिरफ्तारी के बाद लगा सब खत्म हो गया?
आतिशी से पूछा गया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें क्या लगा कि सब खत्म हो गया है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए आतिशी ने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, मुझे याद है कि उस रात मैं घर पहुंची थी और सोच रही थी कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.”
‘एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि परिवार पर पड़ता है असर’
आप नेता आतिशी ने कहा कि हम दोस्त हैं, परिवार हैं और सहकर्मी हैं. हमने मिलकर इस पार्टी को खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि जब एक के बाद एक हमारे नेता जेल गए, तो बात सिर्फ उस व्यक्ति की नहीं थी जिसे गिरफ्तार किया गया था. हम उनके परिवारों को देखते थे. आतिशी ने कहा कि मैं देख सकती थी कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ रही थी.
अगर भ्रष्टाचार करना होता तो पुरानी नौकरी नहीं छोड़ते
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आतिशी ने कहा कि अगर केजरीवाल को भ्रष्टाचार ही करना होता, तो वे आयकर आयुक्त की नौकरी नहीं छोड़ते. इसके आगे उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी सेहत को जोखिम में डालकर भी सार्वजनिक जीवन के लिए खुद को समर्पित कर दिया.
आतिशी ने कहा कि इन दिनों मैंने सुना है कि आईआरएस अधिकारी अपनी इच्छा से रिटायर होने की योजना का विकल्प चुन रहे हैं क्योंकि उन्होंने या तो लंदन, पेरिस में होटल खरीद लिया है या वहां उनकी कोई संपत्ति है. हालांकि यह बात उन्होंने मजाकिया अंदाज में कही.
केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य की भी नहीं की चिंता
गोवा के आप प्रभारी ने कहा कि केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति है जिसने इस देश के लिए बहुत कुछ त्याग किया है, यहां तक कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य की भी चिंता नहीं की. आतिशी ने कहा कि अगर बीजेपी ऐसे ईमानदार व्यक्ति पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगा सकती है, तो मैंने निर्णय लिया है कि मैं अपनी अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ूंगी.
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बस से उतरते ही दर्दनाक हादसा, टायर के नीचे आया मासूम
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
CM भजनलाल ने उठाया 181 हेल्पलाइन फोन, खुद सुनी जनता की शिकायतें
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक