गया में ASI की आत्महत्या: सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर ली जान
बिहार के गया स्थित पुलिस लाइन में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना पुलिस लाइन के बैरक नंबर दो के समीप स्थित पार्क में आधी रात को हुई. चौंकाने वाली बात यह रही कि गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी.
सुबह जब पुलिसकर्मी पार्क में पहुंचे, तो उन्होंने एएसआई को खून से लथपथ पाया. उनकी कनपटी से खून बह रहा था और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई, जो गया जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थ थे. मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के निवासी नीरज कुमार हाल ही में 40 दिनों की छुट्टी पर थे और ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया पहुंचे थे.
पुलिस ने मृतक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल किसी ठोस वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और तकनीकी टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच करवाई गई है.
घर में मचा कोहराम
जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मृतक एएसआई के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता चल सकेगा. एसएसपी ने बताया कि गया पुलिस इस घटना को लेकर शोकाकुल है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. साथ ही, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है.
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP