बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क
कैस्टर ऑयल, जिसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है, अपने कई फायदों के लिए जाना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद रिकिनोलेकिनोलिक एसिड जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है। साथ ही, इसमें मौजूद अमीनो एसिड, स्किन को एकदम सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
इतना ही नहीं, अरंडी का तेल पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है। सेहत के साथ-साथ स्किन और हेयर केयर के लिए भी कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी अरंडी का तेल फायदेमंद होता है। अरंडी के तेल से डेली मसाज करने से बाल काले लंबे और घने हो जातें हैं। साथ ही, इनमें शाइन भी आ जाती है।
अरंडी तेल और ब्राह्मी तेल मास्क
इसे बनाने के लिए दो बड़े चम्मच अरंडी के तेल में, दो चम्मच ब्रह्मी का तेल और थोड़ा सा पानी सबको मिक्स करें और लगाएं। लगाने के बाद इसे 45 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर बाद में बालों को धो लें।
अरंडी तेल और मेथी मास्क
इसे बनाने के लिए दो चम्मच अरंडी के तेल में दो चम्मच मेथी दाने का चूर्ण और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं। इस पेस्ट को तीस मिनट लगाकर रखें और धोएं।
अरंडी और एग मास्क
दो चम्मच अरंडी के तेल में एक अंडे को अच्छे से फेंटकर, एक चम्मच योगर्ट के साथ अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं और 45 मिनट बाद इसे माइल्ड शैम्पू से धोएं।
अरंडी और एलोवेरा जेल मास्क
दो चम्मच अरंडी के तेल में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं और इसे तीस मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
अरंडी का तेल और नारियल तेल
दो चम्मच अरंडी के तेल में एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से बालों में लगाएं और एक घंटे बाद इसे शैंपू से धो लें।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज