बसपा से गठबंधन की जुगत लगा रहा अपना दल कमेरावादी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक नया गठबंधन की आहट सुनाई दे रही है। इंडिया गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज अपना दल कमेरावादी अब बसपा से गठबंधन की जुगत लगा रहा है। दोनो ही दलों में इसको लेकर अंतिम दौर की बात चल रही है। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम छपाने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बसपा के साथ मिलाकर चुनाव लड़ा जाएगा।
बता दें कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के घटक अपना दल (कमेरावादी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। तब पार्टी ने कहा था कि बिहार में जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, वही उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जा रहा है। विधायक पल्लवी पटेल ने विपक्षी गठबंधन के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को एक भी सीट नहीं दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। इस बाद अखिलेश यादव ने गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया था।दरअसल, अपना दल (कमेरावादी) ने मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी, इन तीनों सीटों पर कुर्मी वोटरों की निर्णायक भूमिका। इसके पहले, कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब उन्होंने घोषित सीटों की सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात कही गई है। साथ ही कहा है कि शीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी की जाएगी।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला