अयोध्या हाईवे पर फिर भीषण हादसा, सगे भाइयों समेत तीन की मौत
गोंडा । अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर शोभापुर गांव के पास सोमवार की देर रात कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अयोध्या के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां पर मौजूद डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला खानपुर गांव के रहने वाले अभय (20) व आदर्श (18) दोनों सगे भाई हैं। सोमवार को दोनों भाई बाइक से नवाबगंज से वापस लौट रहे थे। रास्ते में शोभापुर गाँव के पास उन्हें तुलसीपुर गांव का रहने वाला सूरज सिंह (19) मिल गया। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे, इसी बीच पीछे से आई कार ने उन्हें ठोकर मार दी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक अभय के चाचा के अवधेश प्रताप सिंह तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी