पशुपालन मंत्री ने उदयपुर सरस डेयरी का किया अवलोकन
जयपुर । प्रदेश के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन किया। मंत्री कुमावत ने यहां दुग्ध की प्रोसेसिंग, गुण नियंत्रण, दुग्ध उत्पाद निर्माण अनुभाग का अवलोकन कर उदयपुर दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित घी, छाछ, लस्सी, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कुल्फी, मावा एवं पेड़ा निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली एवं उदयपुर दुग्ध संघ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।
उन्होंने परिसर मे स्थित शबरी पार्लर का विस्तार कर इसे आकर्षक एवं सुंदर बनाने को कहा। उन्होंने गांवों मे डेयरी गतिविधियों को बढाने, अधिक से अधिक पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बरकरार रखने पर जोर दिया। उन्होंने अन्य डेरियों की तर्ज पर नवाचार करने का सुझाव दिया। प्रारंभ में दुग्ध संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने मंत्री श्री कुमावत का साफा एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने संघ के समस्त कार्यकलापों व प्रगति से अवगत कराया और संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान