राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में हुआ धमाका, बाल-बाल बचे हरिभाऊ
पाली। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। दरअसल पाली दौरे के दौरान उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते समय धमाका हुआ, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया।
यहां बताते चलें कि राज्यपाल पाली के दो दिवसीय दौरे पर थे और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद उनका हेलीकॉप्टर जयपुर के लिए रवाना हो रहा था, लेकिन 10 फीट ऊपर उठते ही अचानक धमाका हुआ, और हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा। पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और तुरंत ही हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर वापस उतार दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और बचाव दल ने तुरंत ही हरकत में आते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के तुरंत बाद यह खबर फैली कि राज्यपाल हेलीकॉप्टर में सवार थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना के समय वह हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को कन्या महाविद्यालय हेलीपैड पर खड़ा किया गया, जहां दिल्ली से विशेषज्ञ इंजीनियर आकर इसकी जांच करेंगे।
सड़क मार्ग से किया गया रवाना
हेलीकॉप्टर के क्षतिग्रस्त होने के कारण राज्यपाल हरिभाऊ को सड़क मार्ग से जयपुर भेजा गया। प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण