अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का घोषणापत्र
झारखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड आ रहे हैं। रविवार को वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम रांची आ रहे हैं
शिवराज सिंह चौहान ने रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में विकास का सूर्योदय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को यहां आ रहे हैं। वे गढ़वा और चाईबासा में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड आ रहे हैं।
भाजपा का संकल्प पत्र 3 नवंबर को जारी होगा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमित शाह कल यानी रविवार (3 नवंबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे।
झारखंड में भाजपा ने 68 उम्मीदवार उतारे हैं
झारखंड में भाजपा सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। झारखंड में भाजपा ने कुल 81 सीटों में से 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
बीआरटी टाइगर रिजर्व में नर बाघ का शव मिला