केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा आज, सहकारिता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
जयपुर: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार शाम सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
सीएम शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से कहा कि 8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश को कई सौगातें भी देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, सांसद मदन राठौड़, सी.पी. जोशी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा मौजूद रहे।
2346 माइक्रो एटीएम का वितरण होगा
कार्यक्रम में शाह अन्न भण्डारण योजना के तहत निर्मित 24 गोदामों तथा श्री अन्न के प्रोत्साहन के लिए 64 मिलेट्स आउटलेट्स का लोकार्पण करेंगे। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपए का ऋण और दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को 2346 माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे।
श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग भी करेंगे। साथ ही वे 100 नए पुलिस वाहनों को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में शाह सहकारिता विभाग की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह