अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित
पटना । गृह मंत्री अमित शाह ने आरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। बखोरापुर वाली मां को प्रणाम कर उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की। बाबू वीर कुंवर सिंह को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि आरा वालों पांच चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। कल छठे चरण का चुनाव है। गृह मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि पांच चरण में मोदी जी 310 से ज्यादा सीटों जीत चुके हैं। लालू और राहुल का सूपड़ा साफ हो चुका है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है। गृह मंत्री ने लालू परिवार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
गृह मंत्री ने पूछा कि आप बताओ पीओके हमारा है या नहीं है।मैं लालू यादव एंड कंपनी को कहने आया हूं कि हम तो भाजपा वाले हैं। हम पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं डरते हैं। आरके सिंह को वोट इसलिए देना है क्योंकि मैं कहकर जा रहा हूं कि पीओके हमारा है और हमेशा रहेगा। हम उसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस वालों ने धारा 370 को संभाल कर रखा। पीएम मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया। पीएम मोदी ने इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर दिया। झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना पूर्ण रूप से नक्सलवाद से मुक्त है। आप पीएम मोदी की सरकार बनाओ छत्तीसगढ़ से भी नक्सलियों को उखाड़ देंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप